Breaking News

अंबिकापुर,@चोरों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा,डीबीआर सहित एक लाख का सामान किया पार

Share


अंबिकापुर,09 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के तुर्रापानी में व्यवसायी के गोदाम में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने लगभग एक लाख से ज्यादा का हार्डवेयर सामान चोरी कर ले गए हैं। वहीं चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा व डीबीआर भी अपने साथ ले गए हैं। व्यवसायी की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुकेश अग्रवाल शहर के राममंदिर रोड का निवासी है। इसका राम मंदिर रोड में ही शंकर ट्रेडर्स हार्डवेयर की दुकान है। इसका गोदाम गांधीनगर थाना क्षेत्र के तुर्रापानी में है। दुकान का कर्मचारी 30 अगस्त की दोपहर 1.30 बजे दुकान का सामान लेने गोदाम में गया था। सामान निकालने के बाद गोदाम में ताला बंद कर वापस दुकान आ गया था। इसके बाद पुनः 7 सितंबर को सामान निकालने गया तो गोदाम में सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा व डीबीआर भी नहीं थे। गोदाम का दीवार फांद कर चोरों ने गोदाम के अंदर से पेन्ट, एल्युमिनियम प्रोफाइल, स्कू सहित कई कीमती सामान पार कर दिया हैं। कुल चोरी लगभग 1 लाख से ज्यादा की बताई जा रही है। व्यवसायी मुकेश अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 380 व 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply