Breaking News

अंबिकापुर@गांधीनगर थाने के समीप हार्डवेयर दुकान में लगी आग

Share


अंबिकापुर,09 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना के समीप एसबीआई एटीएम के बगल में शुक्रवार की देर रात बंद हार्डवेयर दुकान में भीषण आग लग गई। गांधीनगर थाना प्रभारी की सूचना पर पहुुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान का ताला तोडक¸र काफी मशक्कत कर आग बुझाया। आगजनी में लगभग एक लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
गांधीनगर थाना के समीप एसबीआई एटीएम के पास मां अम्बे हार्डवेयर है। दुकान संचालक बिश्रामपुर का रहने वाला है। वह शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। रात करीब 11 बजे गांधीनगर थाना प्रभारी जॉन प्रदीप लकड़ा टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। थाने से आगे बढ़े ही थे की जय अम्बे हार्डवेयर दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख वह पेट्रोलिंग वाहन को रोकवाकर दुकान के समीप जाकर देखे। तब तक आस पास के लोग भी वहां पहुंच गए। दुकान के बोर्ड पर लिखे मोबाइल नंबर से लोगों ने दुकान संचालक को फोन किया। एक-एक कर लोगों ने 50 से ज्यादा दुकान संचाकलक के मोबाइल पर फोन किया पर किसी को फोन रिसिव नहीं किया। इधर थाना प्रभारी की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले दुकान में लगे ताला तो तोड़ा फिर शटर उठाकर आग बुझाया। दो कमरों का दुकान में आग पूरी तरह फैल चुकी थी। आगजनी में लगभग 1 लाख से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply