अंबिकापुर,09 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम गांधी स्टेडियम में द्वितीय छाीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस दो दिवसीय प्रतियोगिता-2023 का आयोजन 8 सितंबर को किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन में आज यूथ हृष्ठश्वक्र-17 (जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग तथा यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में सरगुजा जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव नावेद खान ने जानकारी दी की यूथ अंडर-17 (जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग तथा यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के मर्टर फायनल मुकाबले खेले जा चुके हैं एवं सेमी फायनल खेले जा रहे हैं तथा फायनल के मुकाबले खेले जाने हैं । प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए मैचों के परिणाम में यूथ अंडर-17 (जुनियर) बालक एकल वग सेमीफायनल – करण मल्होत्रा (रायपुर) ने एंड्रर्यू टी विलियम्स (रायपुर) को 3-2 तथा अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर) ने यशवंत डेकाटे (रायपुर) को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यूथ अंडर-17 (जुनियर) बालिका एकल वग में सेमीफायनल -आरना खोटेले (रायपुर), सूची वर्मा (दुर्ग), आहना सिंह (रायपुर), चारवी मढ़रिया (दुर्ग) ने सेमी फायनल में में प्रवेश किया। यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालक एकल वग में सेमीफायनल – आरव जैन (दुर्ग), श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर), दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) एवं प्रियांश मरावी (बिलासपुर) ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया। यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालिका एकल वग में
सेमीफायनल – अनन्या गोटेकर ने समाया पांडे को 3-2 तथा सिया मेघानी (बिलासपुर) ने नेहल वर्मा (बलौदाबाजार) को 3-1 से हराकर फायनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विमल नायर तथा सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी एवं पीएन मजूमदार हैं। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से टूर्नामेंट डायरेक्टर विनय बैसवाड़े ने दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur