अंबिकापुर.03 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई अंबिकापुर एवं स्थानीय महिला सभा के संयुक्त तत्वाधान में रक्षाबंधन के पवित्र पावन पर्व पर दसवीं वाहनीछल-बल कनकपुर , सिलफिली पहुंचकर उपस्थित बटालियन जवानों को महिलाओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर उनकी कुशलता की कामना की। छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता गोयल ने कहा कि आप सभी के उज्जवल भविष्य के साथ देश की आंतरिक सेवा के लिए अपने पराक्रम एवं प्रतिभा के साथ सदा सजग कार्यरत रहे एवं ऊर्जावान बने रहे। देश की जनता आप सभी की सेवा से सुरक्षित हैं। वंदे मातरम, जय हिंद,जय भारत की घोष से पूरा सभागार गूंज उठा।
इस दौरान लक्ष्मी अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, रजनी जैन, अलका गर्ग, कविता अग्रवाल, सेनू गोयल, ममता गोयल, राजकुमारी अग्रवाल ,शिवांगी , सरला ,मंजू, रेखा, प्रेमलता ,गरिमा ,रेनू बहनों ने सभी बहनों ने जवानों को मिष्ठान उपहार देकर उनकी कुशलता की कामना की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur