Breaking News

अंबिकापुर,@हाथी ने महिला को सूंड़ से उठाकर पटका, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

Share


अंबिकापुर,25 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर शहर से लगे कंचनपुर क्षेत्र में एक हाथी ने 60 वर्षीय महिला को सूंड़ से उठाकर पटक दिया। इससे महिला की मौत हो गई। महिला 23 अगस्त की सुबह बहन के बेटी के घर घंघरी जाने निकली थी। 25 अगस्त की सुबह कंचनपुर बस्ती में बांध किनारे महिला को अचत वस्था में वन विभाग के सिपाहियों ने देखा और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए।
जानकारी के अनुसार लोली टेकाम पति पंचू राम उम्र 60 वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला की रहने वाली थी। वह 23 अगस्त की सुबह अपने घर से बेहन के बेटी के घर घंघरी जाने निकली थी। रिश्तेदार के घर गई होगी इस लिए परिजन उसकी तलाश नहीं कर रहे थे। इधर कंचनपुर क्षेत्र में एक हाथी के विरण करने की जानकारी मिलने पर वन विभाग के सिपाही सर्चिंग कर रहे थे। 25 अगस्त की सुबह कंचनपुर बस्ती से लगे बांध किनारे एक महिला को अचेत अवस्था में वन विभाग के सिपहियों ने देखा। हाथी सुंड़ से उठाकर पटक दिया था इस लिए महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। आस पास के ग्रामीणों ने उसकी पतचान कुंदीकला निवासी के रूप में की। वन विभाग के सिपाहियों ने मामले की जानकारी उसके परिजन को दी और महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हाथी के हमले में महिला की मौत हो जाने पर वन विभाग की टीम ने अस्पताल में ही मृतका के परिजन को 25 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता राशि दी। इसके बाद आके वन विभाग द्वारा मुआवजा राशि तैयार कर दिया जाएगा। वन विभाग का कहना है कि कंचनपुर क्षेत्र में एक हाथी विचरण कर रहा है जो अभी अखोरा जंगल में डटा है। वन विभाग द्वारा उसे खदेडऩे की कोशिया की जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply