Breaking News

अंबिकापुर@चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,25 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार आशुतोष कुजूर गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर का रहने वाला है। 23 अगस्त को वह अपनी बाइक को घर के पास खड़ा कर किसी काम से घर के अंदर गया था। तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी बाइक चोरी कर ली गई थी। आशुतोष ने बाइक चोरी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बाइक चोरी करने की बात स्वीकार ली। पुलिस ने आरोपी परमेश्वर लकड़ा पिता अमृत लकड़ा उम्र 26 वर्ष निवासी ठाकुरपुर थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके कजे से चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, आरक्षक उमाशंकर साहू, आरक्षक मान सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply