Breaking News

लखनपुर,@शराब के नशे में धुत होकर शिक्षक के डांस करने का वीडियो सामने आने के बाद जांच करने पहुंचे अधिकारी

Share


-मनोज कुमार –
लखनपुर,17 अगस्त 2023 (घटती घटना) लखनपुर विकासखंड के ग्राम तीरकेला माध्यमिक शाला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक पाठशाला का शिक्षक उमेश नेताम शराब के नशे में धुत होकर स्कूल की छात्राओं के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित की। 17 अगस्त दिन गुरुवार को जांच टीम के अधिकारी ग्राम तिरकेला माध्यमिक शाला पहुंचे और उक्त वीडियो के संबंध में सरपंच सचिव ग्रामीण और शिक्षकों से चर्चा करते हुए बयान दर्ज किया गया तथा जांच प्रतिवेदन अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया गया है जांच के दौरान सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज तिवारी बी आर सी दीपेश मिश्रा, सहित ग्रामीण मौजूद रहे। जांच करने आए अधिकारियों से स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने माध्यमिक शाला के शौचालयों के दरवाजा चोरी स्कूल परिसर में साफ सफाई हेतु शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। शिकायत उपरांत तत्काल एबीईओ मनोज तिवारी के द्वारा प्रधान पाठक को स्कूल परिसर के साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply