Breaking News

अंबिकापुर@125 के तहत सिर्फ पत्नि का ही नहीं बल्कि माता-पिता के संतान का भी भरण पोषण का अधिकार
नमनाकाला में हुआ विधिक सेवा शिविर का आयोजन

Share

अंबिकापुर,23 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के सचिव अमित जिन्दल के निर्देश पर पीएलवी स्वाति चौबे ने नमनाकाला अम्बिकापुर में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि धारा 125 के तहत सिर्फ पत्नि का ही भरण पोषण प्राप्त करने का अधिकार नहीं है बल्कि माता-पिता तथा संतान को भी भरण पोषण प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 की धारा 4 के अनुसार एक वरिष्ठ नागरिक, जिसमें अभिभावक शामिल है, जो स्वयं अपनी आय से स्वयं द्वारा स्वामित्वाधीन सम्पçा से स्वयं का भरण-पोषण करने में असमर्थ है। अपनी संतान से भरण पोषण प्राप्त करने का अधिकारी होगा तथा अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 की धारा 5 के अनुसार भरण पोषण के आवेदन वरिष्ठ नागरिक के असमर्थ होने पर उसकी ओर से किसी अन्य व्यक्ति या संगठन द्वारा भी दिया जा सकता है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply