जयपुर , 31 दिसंबर 2021 (ए)। राजस्थान में तापमान में गिरावट आने एवं सर्द हवा के कारण फिर कड़ाके की सर्दी बढ़ गई। राज्य में जयपुर जिले के जोबनेर में न्यूनतम तापमान एक बार फिर जमाव बिन्दु पर पहुंच जाने एवं सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु के पास दर्ज होने के साथ अन्य कुछ जिलों में तापमान में गिरावट आने से तेज सर्दी बढ़ गई। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0¸ 6 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि चुरु में 3¸ 2, अलवर में 3¸ 4, सीकर में 3¸ 8 एवं झुंझुनूं जिले के पिलानी में 4¸ 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा श्रीगंगानगर एवं बाड़मेर में छह-छह, चित्तौड़गढ़ में 6¸ 6, उदयपुर में आठ, कोटा में 8¸ 1, जैसलमेर में 9¸ 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जबकि राजधानी जयपुर में 7¸ 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के इन स्थानों पर अधिकतर जगहों पर अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम ही रहा। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्के बादल भी नजर आये लेकिन सर्द हवा एवं गलन बढ़ जाने से कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुरने लगे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन तक सर्दी के और बढ़ने के आसार है जबकि सप्ताह भर बाद मौसम में बदलाव से कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना ह
Check Also
नई दिल्ली@ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर विवाद : कांग्रेस का सवाल…जानकारी क्यों छिपा रहा चुनाव आयोग लगाए कई गंभीर आरोप
Share नई दिल्ली,25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस ने रविवार को चुनाव आयोग पर विवादित ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur