कोलकाता ,14 अक्टूबर 2021 (ए)।बांग्लादेश के कोमिल्ला जç¸ले में एक पूजा पंडाल में क¸ुरान के कथित अपमान की अफ़वाह के बाद हिंसा भड़की जिसके बाद इलाक¸े में भारी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
पुलिस ने कई हिंदू मंदिरों, घरों और दुकानों में तोड़फोड़ के संबंध में दर्ज मामले में अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. स्थानीय समुदाय के नेताओं का कहना है कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह की सांप्रदायिक हिंसा की घटना हुई है
पश्चिम बंगाल के कई संगठनों ने बुधवार रात की इस हिंसा की कड़ी निंदा की है. विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले की गंभीरता से जाँच की मांग की है.
कोलकाता में दुर्गा पूजा आयोजित करने वाले भारत संघ के सचिव सोमेन भट्टाचार्य कहते हैं, “यह बेहद शर्मनाक है. लेकिन इन दिनों बांग्लादेश में जिस तरह कट्टरता बढ़ रही है उसमें कुछ भी संभव है. सरकार और प्रशासन को पहले से पूजा पंडालों की सुरक्षा का इंतजाम करना चाहिए था. यह कुछ कट्टपंथियों की दंगा भड़काने की साजç¸श है.”
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur