Breaking News

इंफाल @ मणिपुर में उग्रवादियों ने भीड़ पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां

Share


फायरिंग में नाबालिग समेत 5 लोगों की मौत


इंफाल ,,13 अक्टूबर 2021( ए )। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बी गमनोम इलाके में कूकी उग्रवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में पांच आम नागरिकों की मौत हो गई। इस हमले में कुकी उग्रवादियों ने एमपी खुल्लेन गांव के मुखिया और 1 नाबालिग लड़के सहित 5 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। आईजी लुनसेह किपगेन ने कहा कि 5 लोग मारे गए हैं। 3 शव बरामद किए गए हैं और अभी तलाशी जारी है।
सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण मफौ बांध इलाके में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए उग्रवादियों के दाह-संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उसी वक्त हमलावरों ने वहां गोलियां चला दीं। हमले के बाद कई ग्रामीण डर के चलते गांव से फरार हो गए हैं। राज्य और केंद्रीय बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। सीएम एन बीरेन सिंह ने इस हमले की निंदा की है।


Share

Check Also

बागपत@दो दोस्तों की हत्या कर मंदिर परिसर में दफनाया…ऊपर से लगाई टाइल्स, पुजारी पर खौफनाक कांड का आरोप

Share बागपत,13 अगस्त 2026। यूपी के बागपत में एक मंदिर के भीतर ऐसी खौफनाक वारदात …

Leave a Reply