-डॉ. राजकुमार मिश्र-
वाराणसी 10 अक्टूबर 2021 । आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुचने से पहले ही प्रियंका गांधी की लखीमपुरखीरी मामले में कुपित शेरनी जैसी बेहद साहसिक भूमिका के सच्चे किस्से वहां लोगो की जुबानों और दिलों पर छा चुके थे।प्रियंका की रैली में बेशुमार लोग शामिल हुए। मैदान में बनाए गए काउंटर्स पर कांग्रेस की सदस्यता के लिए आवेदनपत्रों को भरने और सौंपने के लिए लम्बी कतारें लग गई थीं।मौके पर मौजूद बनारस के एक सीनियर राजनीतिक प्रेक्षक कन्हैया लाल उपाध्याय ने एक लोकल चैनल पर कहा कि इतना बड़ा जन सैलाब देखकर लगा मानो यूपी के चुनावी गणित में लंबे अरसे से चौथे नम्बर पर दिखनेवाली कांग्रेस एकदम से चैतन्य होकर जाग उठी है।
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की कथित वाचालता,हृदयहीनता और बहरेपन पर तीखे हमले किये।यहां तक कहा कि मोदी जी के क्रूर शासन में वही दो प्रकार के नागरिक सुरक्षित है जो या तो उनकी पार्टी में पदों पर हैं या उनके अरबपति दोस्त हैं।बाकी कोई भी कहीं भी सुरक्षित नही है।बहैसियत कांग्रेस महासचिव उंन्होने बनारस वासियों से कहा कि अगर आप सुरक्षित रहना चाहते है तो कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हिम्मत से डट जाइए।उंन्होने जनता से पूछा कि क्या सारी दुनिया मे कही भी यूपी जैसी सरकार है जो हत्या के नामजद आरोपी को खोजकर दबोचने की बजाय उसे आमनत्रण पत्र भेजकर अनुरोध करती हो कि प्लीज एक बार पधारिए।कुल मिलाकर आज वाराणसी में प्रियंका वाड्रा गांधी के सधे हुए तेवर और प्रहार कुछ अलग ही दिखे।
Check Also
नई दिल्ली@चीन को कितनी बार क्लीन चिट देंगे? खरगे ने मोदी सरकार से पूछे तीन सवाल कहा…देश को सच बताएं प्रधानमंत्री
Share नई दिल्ली,23 अक्टूबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार की सीमा और …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur