Breaking News

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share


12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़े
बलरामपुर,01 जून 2026 (घटती-घटना)।
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में जिले भर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मात्र 12 घंटे के भीतर 22 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जानकारी के अनुसार जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों के तामील हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 1 जून 2026 को तड़के लगभग 3 बजे से थाना एवं चौकी स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान कई वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस की कार्रवाई में रामानुजगंज थाना से 4, कुसमी थाना से 4, कोतवाली बलरामपुर से 1, रघुनाथनगर से 3, बसंतपुर से 2, वाड्रफनगर चौकी से 2, चलगली से 1, रनहत चौकी से 1, चांदो थाना से 1, विजयनगर चौकी से 1, सनावल थाना से 1 तथा बरियों चौकी से 1 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply