शरीर पर चोट के निशान,हत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी
लखनपुर,01 जून 2026 (घटती-घटना)। थाना क्षेत्र के बेलदागी मुख्य मार्ग स्थित एक मकान में सोमवार सुबह 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान लक्ष्मी लकड़ा (70),पति बैजनाथ लकड़ा, निवासी लखनपुर के रूप में हुई है। सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे घर में काम करने वाली युवती जब मकान पहुंची तो उसने महिला को खून से सनी अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर लखनपुर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस हत्या सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur