रायपुर,01 जून 2026। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिविल सेवा परीक्षा-2024 के जरिए चयनित आईपीएस अधिकारियों के लिए विभिन्न राज्यों में कैडर आवंटन हेतु रिक्तियों की सूची जारी कर दी है। देशभर में कुल 147 आईपीएस पदों का वितरण किया गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के हिस्से एक भी पद नहीं आया है। अधिसूचना के अनुसार पश्चिम बंगाल को सबसे अधिक 15 आईएएस पद मिले हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश को 14, उत्तर प्रदेश को 12, असम-मेघालय और मध्य प्रदेश को 11-11 तथा महाराष्ट्र को 10 पद आवंटित किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए कोई पद अधिसूचित नहीं किया गया है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि राज्य में अगले एक साल तक किसी आईपीएस अधिकारी रिटायर्ड नहीं होने वाली है। यही वजह है कि नए पद खाली नहीं हैं। अधिकारियों के मुताबिक राज्य ने केंद्र को कोई रिक्ति नहीं भेजी, इसलिए इस बार नए आईपीएस अधिकारियों के कैडर आवंटन में छत्तीसगढ़ का नाम शामिल नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में छत्तीसगढ़ में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुल 153 स्वीकृत पद हैं। इनमें 31 पद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के लिए तय हैं। फिलहाल 11-12 आईपीएस अधिकारी केंद्र में डेपुटेशन पर हैं, जबकि बाकी अधिकारी राज्य में पदस्थ हैं। अधिकांश पद भरे होने की वजह से फिलहाल कोई नई रिक्ति नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि अगर राज्य सरकार ने विशेष प्रयास कर नए पद नहीं बनवाए तो अगले साल भी छत्तीसगढ़ को नए आईपीएस अधिकारी नहीं मिल सकते। वर्ष 2027 में भी केवल एक आईपीएस अधिकारी के रिटायर होने की संभावना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur