गौतम बुद्ध नगर ,30 सितंबर 2021 ( ए )। आगामी त्योहारों को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिले में 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक धारा 144 लागू की गई है. दरअसल अक्टूबर महीने में बहुत से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान जुड़ने वाली भीड़ की वजह से प्रशासन से यह कदम उठाया है. कोरोना संक्रमण का खौफ अब भी खत्म नहीं हुआ है. यही वजह है कि प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही बरतना नहीं चाहता है. इसी वजह से आज से 31 अक्टूबर तक पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) श्रद्धा पांडे ने बताया कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की वजह से कोरोना संक्रमण न फैले, इसीलिए पूरे महीने जिले में धारा 144 लगाई गई है. बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से लेकर नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा, बाराफवात इसी महीने में है. इस दौरान जुलूसों से लेकर कई कार्यक्रम देखने को मिलते हैं. मंदिर में भी 9 दिन भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है. जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur