बस्तर ,21 सितम्बर 2021 (ए)। विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर के लिए एयर एलाइंस और एयरक्राफ्ट की उड़ान जगदलपुर से शुरू होगी. हवाई सेवा विस्तार के लिए जिला प्रशासन ने दोनों एजेंसियों से बात की है. जगदलपुर से रायपुर, हैदराबाद के बाद अब विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर के लिए उड़ान शुरू होने से बस्तरवासियों को राहत मिलेगी. साथ ही मेडिकल, शिक्षा और व्यापार के लिहाज से इस सुविधा का बस्तर के लोगों को फायदा मिलेगा.
एक साल पहले से पूर्व जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर तक चालू हुए उड़ान सेवा को और अन्य प्रदेशों तक उड़ाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. जल्द ही जगदलपुर से विशाखापटनम ,भुवनेश्वर के लिए एयर एलाइंस और एयरक्राफ्ट की वायु सेवा को शुरू करने की योजना बनाई गई है. इधर, जगदलपुर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट दूसरी विमान के लिए तैयार कर लिया गया है.
बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि बस्तरवासियो की मांग की अनुरूप काम किया जा रहा है ताकि बस्तर संभाग से जाने वाले यात्री मेडीकल, शिक्षा व वयापार के लिए सफर कर सकेंगे.
Check Also
बस्तर@ विधायक की पत्नी लहूलुहान हालत में मिली
Share हत्या की कोशिश से सनसनीबस्तर,30 दिसम्बर 2025 (ए)। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur