Breaking News

अंबिकापुर

अंबिकापुर@समर कैम्प के पाँचवें दिन को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया

अंबिकापुर, 09 मई 2023 (घटती-घटना)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिक्षाविद सेवा प्रभाग द्वारा नव विश्व भवन चोपड़ापारा, अम्बिकापुर में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये आयोजित समर कैम्प 2023 के पाँचवें दिन को स्वच्छता दिवस के रूप मे मनाया गया। सभी बच्चों को आज अपने घर और आसपास की साफ- सफाई की कला एवं बच्चें सभी का मदद …

Read More »

अंबिकापुर@गैर जिम्मेदाराना कार्य के कारण कर्मचारियों को नहीं हो सका वेतन भुगतान

अंबिकापुर,09 मई 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर मैनपाट विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लेखापाल को कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा निलंबित कर दिया गया है।दरअसल विकास खंड शिक्षा अधिकारी मैनपाट के द्वारा 8 मई को इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई थी।विकास खंड शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव में यह बताया गया था …

Read More »

अंबिकापुर@पट्टा बनाने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा करेगी आंदोलन

अंबिकापुर,09 मई 2023 (घटती-घटना)। बतौली विकासखंड के करदना एवं भटको ग्राम में 46 एकड़ शासकीय भूमि घोटाले को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बतौली में हुए जमीन घोटाले की जांच वही अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं जिनके ऊपर गड़बड़ी का आरोप है।यही नहीं वहां के …

Read More »

अंबिकापुर@ड्यूज बॉल क्रिकेट समर कैंप 11 से 25 मई तक

अंबिकापुर,09 मई 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा समर क्रिकेट कैंप का आयोजन गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में 11 से 25 मई तक लगाया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से खिलाडि़यों को क्रिकेट कोचिंग दिया जाएगा जिसमें खिलाडि़यों को बल्लेबाजी,गेंदबाजी, फिजीकल फिटनेस व फील्डिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसमे खिलाड़ी अपने खेल की तकनीक व बारिकियों पे ध्यान दिया जाएगा …

Read More »

अंबिकापुर@शादी समारोह में जा रहे युवक-युवती के कार में तोड़फोड़,मारपीट

जान बचाकर भागे युवक, पुलिस कर रही मामले में जांच अंबिकापुर,09 मई 2023 (घटती-घटना)। ।रविवार की रात अंबिकापुर से कार में सवार होकर एक शादी समारोह में लखनपुर जा रहे तीन युवती व दो युवक के साथ मारपीट वह कार में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। उक्त घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्टी कला की बताई जा रही है। …

Read More »

अंबिकापुर@झूठे वादे कर अंबिकापुर की जनता को कांग्रेस सरकार ने किया है ठगने का काम

अंबिकापुर,09 मई 2023 (घटती-घटना)।विकासखण्ड चिकित्सालयों में व्याप्त स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता एवं क्षेत्रीय विसंगतियों को लेकर कांग्रेस सरकार के विरुद्ध भाजपा सरगुजा द्वारा विधानसभा अंबिकापुर के उदयपुर में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि झूठे वादे और झूठ का घोषणा पत्र बनाकर कांग्रेस के स्थानीय …

Read More »

अंबिकापुर@आम पेड़ पर फांसी पर लटकी हुई ग्रामीण की मिली लाश

अंबिकापुर,08 मई 2023 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के बेलखारिखा में एक व्यक्ति की लाश आम पेड़ पर फांसी पर लटकी हुई मिली है। बताया जा रहा है कि 4 दिन पूर्व जिसकी पत्नी की लाश घर में मिली थी तब से यह लापता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।जानकारी के अनुसार भोला राम नगेशिया मोहनपुर …

Read More »

अम्बिकापुर@मतदान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु नववधू सम्मान समारोह का आयोजन

अम्बिकापुर,08 मई 2023 (घटती-घटना)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छाीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने व शत प्रतिशत मतदान हेतु नववधू सम्मान समारोह जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टेकचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि आगामी समस्त निर्वाचनों में महिलाओं …

Read More »

अंबिकापुर@सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण क्षेत्र में धूल भरी तेज आंधी-गरज चमक बौछार की संभावना

अंबिकापुर,08 मई 2023 (घटती-घटना)। 5 -6 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण क्षेत्र में धूल भरी तेज आंधी – गरज चमक बौछार की संभावना है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण – पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इसके समवर्ती दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर मध्य क्षोभमंडल तक विस्तारित है। सोमवार को इसी …

Read More »

अम्बिकापुर@‘शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस शराब घोटाला कर डकारे 2 हजार करोड़’

अम्बिकापुर,08 मई 2023 (घटती-घटना)। शराब घोटाले मामले में ईडी के आरोपपत्र के पश्चात सोमवार को भाजपा द्वारा गांधी चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कावासी लखमा का पुतला दहन किया गया, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन सिंह के मार्गदर्शन एवं नगर मंडल अंबिकापुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से गांधी चौक तक कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए …

Read More »