Breaking News

राष्ट्रीय

नई दिल्ली@भारत ने पहली बार मल्टीनेशनल कंबाइंड टास्क फोर्स-154 की कमान संभाली

नई दिल्ली,12 फरवरी 2026। भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र और उससे भी आगे समुद्री सुरक्षा और क्षमता निर्माण के लिए पहली बार बहुराष्ट्रीय संयुक्त कार्य बल (सीटीएफ) 154 की कमान संभाल ली है।इसे भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने वाले एक ऐतिहासिक घटनाक्रम के रूप में माना जा रहा है। कमांड संभालने पर भारतीय नौसेना का मकसद उच्च प्रभावी …

Read More »

नई दिल्ली@सेना की बढ़ेगी ताकत…114 राफेल और 6 पी-8आई विमान खरीद को मंजूरी, 3.25 लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा

नई दिल्ली,12 फरवरी 2026। देश की सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी ने एक ऐतिहासिक खरीद को मंजूरी दी है।परिषद ने भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों और नौसेना के लिए 6 पी-8आई पोसीडॉन समुद्री निगरानी विमानों की खरीद के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। …

Read More »

नई दिल्ली@प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन-1 एवं 2’ का उद्घाटन

नई दिल्ली,12 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 13 फरवरी को ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन-1 एवं 2’ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को बताया कि नवनिर्मित सेवा तीर्थ परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय होंगे। कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, …

Read More »

नई दिल्ली@राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं आएगा

भाजपा सांसद ने राहुल की सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिया,कहा…वे गुमराह कर रहे नई दिल्ली,12 फरवरी 2026। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन …

Read More »

मुंबई@भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर

मुंबई,11 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद रितु तावड़े बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की निर्विरोध महापौर चुनी गई हैं। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद संजय घाड़ी उपमहापौर बने हैं। इसकी घोषणा बुधवार को बीएमसी मुख्यालय में निगम आयुक्त भूषण गगरानी ने की। आयुक्त गगरानी ने कहा कि महापौर पद के लिए केवल भाजपा पार्षद रितु तावड़े का …

Read More »

कोलकाता@ममता पहली सीएम हैं जो अपने ही कर्मचारियों को डीए न देने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची : भूपेंद्र यादव

कोलकाता,11 फरवरी 2026। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की एकमात्र ऐसी मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने ही सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) देने से बचने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया। कोलकाता में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विशेष …

Read More »

नई दिल्ली@राहुल गांधी का संसद में रवैया सुस्त और गैर-जिम्मेदाराना : भाजपा

नई दिल्ली,11 फरवरी 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बजट पर चर्चा के दौरान दिए गए तथ्यों को भारतीय जनता पार्टी ने खारिज करते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदाराना बताया। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले ज़हरीले झूठ फैलाते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं। …

Read More »

नई दिल्ली@अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा लागू,रेलवे बोर्ड का आदेश जारी

नई दिल्ली,11 फरवरी 2026। रेल मंत्रालय ने अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा लागू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों और क्रिस (सी आरआईएस) के प्रबंध निदेशक को निर्देश जारी किए हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार,पूर्व में 15 जनवरी के …

Read More »

नई दिल्ली@जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम

सभी 6 पैरा गाना जरूरी,स्कूलों में राष्ट्रगीत के बाद शुरू होगी पढ़ाई,सिनेमाघरों को छूटनई दिल्ली,11 फरवरी 2026। केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ बजाया जाएगा। इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। …

Read More »

नई दिल्ली,@केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने माना-एपस्टीन से 3-4 मुलाकातें हुई

मीटिंग प्रोफेशनल,यौन अपराधी से संबंध का आरोप बेबुनियाद,राहुल ने संसद में नाम लिया थानई दिल्ली,11 फरवरी 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि वह यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से तीन या चार बार मिले थे। यह बातचीत पूरी तरह से प्रोफेशनल थी,जो इंडिपेंडेंट कमीशन ऑन मल्टीलेटरलिज्म और दूसरे इंटरनेशनल कामों से जुड़ी थी। पुरी ने बुधवार …

Read More »