Breaking News

नई दिल्ली@लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ अगले आर्मी

Share


चीफ होंगे,जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे
नई दिल्ली,13 जून 2026। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के अगले आर्मी चीफ (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) होंगे। केंद्र सरकार ने शनिवार को उनकी नियुक्ति की। सेठ अभी उप सेना प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद पर कार्यरत हैं। वे 30 जून को 31वें आर्मी चीफ का पद संभालेंगे। सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा। उन्होंने 30 जून 2024 को आर्मी चीफ का पद संभाला था। आर्मी चीफ का कार्यकाल 3 साल या 62 साल की उम्र (दोनों में जो भी पहले पूरा हो) तक होता है। दिसंबर 1986 में आर्म्डकोर में कमीशन हासिल करने वाले धीरज सेठ को करीब 40 साल का सैन्य अनुभव है। उन्होंने रेगिस्तान, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी मोर्चे सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में कमान संभाली है। धीरज सेठ दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जीओसी-इन-सी भी रह चुके हैं। वे पश्चिमी मोर्चे पर दो ऑपरेशनल कमानों का नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन (अंगोला),सेना मुख्यालय और क्षमता विकास से जुड़े कई अहम पदों पर भी काम किया है।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply