Breaking News

राष्ट्रीय

नई दिल्ली@एलएसी पर चीन के गश्ती नियम तोड़ने से बिगड़ती है स्थिति : भारत

नई दिल्ली,23 अक्टूबर 2026। भारत ने कहा है कि चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति समय-समय पर तभी बिगड़ती है जब चीनी सेनाएं निर्धारित गश्ती पैटर्न से हट जाती हैं। ऐसे में दोनों पक्ष मुद्दों को सुलझाने और गलतफहमी से बचने के लिए राजनयिक और सैन्य चैनलों का इस्तेमाल करते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल …

Read More »

नई दिल्ली@दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन…100 हिरासत में

‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़’ के नारे लगे, 22 दिन में 10 पार्टी-संगठन सड़क पर उतर चुकेनई दिल्ली,23 अक्टूबर 2026। मतदाता सूचियों को अपडेट करने की प्रक्रिया विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में वाम दलों और कुछ छात्र संगठनों ने मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की …

Read More »

नई दिल्ली@भारत-कनाडा के बीच शिक्षा और शोध सहयोग पर चर्चा,एमओयू को लागू करने पर जोर

नई दिल्ली,22 अक्टूबर 2026। भारत और कनाडा के बीच शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बातचीत हुई है। शिक्षा मंत्रालय में हुई बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा के संबंधों को फिर से मजबूत करने, शोध साझेदारी का विस्तार करने और छात्रों के लिए एक-दूसरे के देश में पढ़ाई …

Read More »

नई दिल्ली@सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया…नई किताब का वीडियो शेयर किया,यह 10 नवंबर को लॉन्च होगी

नई दिल्ली,22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को पहली बार अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में आने वाली किताब BelongingÑ A Journey of Love’ का वीडियो शेयर किया। यह किताब 10 नवंबर को लॉन्च होगी। सोनिया ने पहली पोस्ट गुरुवार सुबह 9 बजे की थी। इसमें लिखा कि नमस्कार, ‘मैं अपनी किताब आप सभी …

Read More »

वाराणसी@वाराणसी में एयरशो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के पहले दिन दिखा रोमांच, वायुसेना ने मोहा मन

एयर शो में शामिल होने वाले विमान देशभर के 12 वायु अड्डों से भरेंगे उड़ान… वाराणसी,22 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी काशी में भारतीय वायुसेना के 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ का आगाज रोमांच और उत्साह के बीच हुआ। गुरूवार को पहले दिन गंगा की लहरों के ऊपर आसमान …

Read More »

नई दिल्ली@कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव-आशुतोष दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए…

क्राइम ब्रांच से और समय मांगा,दीपके बोले…दोनों मुझसे बड़े नेता नई दिल्ली,22 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को गुरुवार को राजौरी गार्डन स्थित अपने ऑफिस में पेश होने के लिए समन भेजा था,लेकिन दोनों पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने पुलिस …

Read More »

नई दिल्ली@राहुल गांधी पर भाजपा का तीखा हमला..‘रेजीम चेंज’ के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से संबंधों पर उठाए सवाल

नई दिल्ली,22 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश में अराजकता फैलाने एवं चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने की कोशिशों के तार कई देशों में सत्ता परिवर्तन की एक अंतरराष्ट्रीय मुहिम से जुड़ने के खुलासे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस नेटवर्क से संदिग्ध संबंधों पर गहरी चिंता जताते हुए इसकी व्यापक जांच कराये जाने की …

Read More »

नई दिल्ली@अमित शाह ने दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया…

यमुनोत्री से लेकर संगम तक यमुना को स्वच्छ करने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिलने वाला है : अमित शाह नई दिल्ली,22 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री से लेकर संगम तक पूरी यमुना …

Read More »

भोपाल@केंद्र सरकार की नीतियों को धरातल में उतारने में राज्य सरकारों की बढ़ी भूमिका : जेपी नड्डा

भोपाल,22 अक्टूबर 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इंडिया केम-2026 के माध्यम से निकले मंथन से देश की पेट्रोकेमिकल और केमिकल इंडस्ट्री मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। केंद्र सरकार केवल ठोस नीतियां बना सकती है,लेकिन उन्हें धरातल पर उतारने में राज्य सरकारों की अहम भूमिका है। वैश्विक परिस्थितियों में …

Read More »

नई दिल्ली@भारत-पोलैंड के बीच रक्षा,अंतरिक्ष व परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति…

नई दिल्ली,22 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और पोलैंड ने रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई है। उन्होंने इन क्षेत्रों में सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए पोलैंड की कंपनियों को भारत के साथ साझेदारी करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री …

Read More »