Breaking News

अंबिकापुर

लखनपुर@मोबाइल में बात करने के दौरान युवक जमीन पर गिरा हुई मौत

लखनपुर,01 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कुन्नी में 31 अक्टूबर दिन गुरुवार की सुबह लगभग 9ः30 बजे मोबाइल फोन में बात करने के दौरान युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिवारजनों के द्वारा उसे उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया घटना के बाद …

Read More »

अम्बिकापुर@विकास की उम्मीदों पर बर्तन की चमकबंदरकोट में विधायक टोप्पो का नया ड्रामा

अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सीतापुर विधानसभा के विधायक रामकुमार टोप्पो को इस बार कुछ अलग ही करना था, सो पहुँच गए एक दूरदराज के गाँव बन्दरकोट। क्षेत्र की हालत बदहाल थी, फारेस्ट की सड़कों से होते हुए विधायक अपनी टीम के साथ पैदल ही गांव में पहुंच सके। पर इन सबके बीच विधायक जी ने अपनी छवि चमकाने के लिए …

Read More »

अम्बिकापुर@11 सौ रुपए दीवाली गिफ्ट पत्रकारों ने लौटाया

अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। यह एक ऐसा मामला है जिसमें सरकार की एकमात्र महिला मंत्री के विधानसभा क्षेत्र भटगांव के मीडिया कर्मियों ने नाराज होकर दीपावली उपहार स्वरूप मंत्रीजी की तरफ से भेंट की‌ रकम लौटा दी। दरअसल, यह आदान-प्रदान फोन पे पर हुआ। और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दीवाली पर उपहार देने की परंपरा आम है …

Read More »

अम्बिकापुर,@अम्बिकापुर में हुआ भीषण सड़क हादसा,नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने राहगीरों को कुचला..

कई गंभीर रूप से घायल,अफरा-तफरी का रहा माहौल अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में प्रतापपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने राहगीरों को पीछे से टक्कर मार दी,जिससे चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई, …

Read More »

अंबिकापुर@स्वच्छ दीवाली शुभ दीवाली के तहत् स्वच्छता कार्यक्रम

अंबिकापुर,30 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। भारत सरकार के द्वारा चलाऐ जा रहे कार्यक्रम दिनांक 28 नवबंर से 03 नवम्बर तक स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली कार्यक्रम में आज सघन स्वच्छता अभियान के तहत् नगर पंचायत लखनपुर में अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के द्वारा बस स्टैंड एवं पटाखा दुकानों के आस पास के …

Read More »

अम्बिकापुर@छाीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर कलेक्टर ने की अपील

इस पावन अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूरे परिवार और समाज के साथ मनाएं खुशियां अम्बिकापुर,30 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। आगामी 1 नवंबर 2024 को छाीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाना है। इस अवसर पर छाीसगढ़ शासन द्वारा परिपत्र जारी कर आगामी 01 नवंबर को जिला मुख्यालयों और प्रमुख नगरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाने कहा गया है। इसी कड़ी …

Read More »

अंबिकापुर@चक्काजाम के कारण अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका युवक,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य पर रिपोर्ट दर्ज

अंबिकापुर,30 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। एक सप्ताह पूर्व जिला कांग्रेस द्वारा जर्जर सडक को लेकर सिधमा-अम्बिकापुर मार्ग स्थित सरगवां में चक्काजाम किया गया था। चक्काजाम किए जाने से एक व्यक्ति अपने गंत्व्य तक नहीं पहुंच पाए था। इस मामले में पीडि़त ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित 25-25 कांग्रेसियों के खिलाफ गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस …

Read More »

अंबिकापुर@हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर गंभीर रूप से किया जख्मी

अंबिकापुर,30 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परीक्षेत्र स्थित कनकनगर गांव में दल से विछडकर पहुंचा एक हाथी ने एक ग्राीमण को कुचलकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं इसका बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। गंभीर रूप से जख्मी ग्रामीण को इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। यहां …

Read More »

अंबिकापुर@लगातार अपराधिक घटनाओं में शामिल रहने पर तीन को गंुडा-बदमाश की सूची में किया गया शामिल

अंबिकापुर,30 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने व पुलिस के समझाइश के बाद भी कोई सुधार नहीं होने पर तीन लोगों के पुलिस ने गुंडा-बदमाश की सूची में शामिल किया है। ये तीनों बादमाश गांधीनगर व कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गांधीनगर व कोतवाली थाना प्रभारी ने तीनों के आपराधिक घटनाओं की …

Read More »

अंबिकापुर@आज रोशन होंगे घर-आंगन,फूटेंगे करोड़ों के पटाखे

अंबिकापुर,30 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। दीपावली गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं मंगलवार को धनतेरस की जमकर खरीदारी हुई। इसके बाद बुधवार को दिवाली की खरीदारी लोगों ने की। त्योहार की तैयारी को लेकर बाजार में चहल-पहल रही। रंग-बिरंगे झालरों से लेकर अन्य सजावटी सामानों की खरीदारी जोरों पर की गई। इसके अलावा अपने घरों को जगमग करने के लिए …

Read More »