अंबिकापुर,30 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। एक सप्ताह पूर्व जिला कांग्रेस द्वारा जर्जर सडक को लेकर सिधमा-अम्बिकापुर मार्ग स्थित सरगवां में चक्काजाम किया गया था। चक्काजाम किए जाने से एक व्यक्ति अपने गंत्व्य तक नहीं पहुंच पाए था। इस मामले में पीडि़त ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित 25-25 कांग्रेसियों के खिलाफ गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 126 (2) व 191 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जर्जर सडक को लेकर जिला कांग्रेस ने 22 अक्टूबर को सिधमा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग स्थित सरगवां में चक्काजाम किया गया था। दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित 20-25 कांग्रेसी सडक पर कुर्सी लगाकर अनाधिकृत रूप से रास्ता बंद कर दिया था। इस कारण दो पहिया व चार पहिया से लोग आवागमन नहीं कर पा रहे थे। वहीं किशुननगर निवासी अभिषेक माली अपने गंतव्य तक नहीं जा सका। इस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। मामले में अभिषेक माली ने गांधीनगर थाना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित 20-25 कांग्रेसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur