इस पावन अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूरे परिवार और समाज के साथ मनाएं खुशियां
अम्बिकापुर,30 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। आगामी 1 नवंबर 2024 को छाीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाना है। इस अवसर पर छाीसगढ़ शासन द्वारा परिपत्र जारी कर आगामी 01 नवंबर को जिला मुख्यालयों और प्रमुख नगरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाने कहा गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर सरगुजा ने जिले के समस्त जिलेवासियों को दीप पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आगामी 01 नवम्बर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य छाीसगढ़ उारोार विकास के पथ पर अग्रसर हो एवं राज्य में खुशहाली एवं समृद्धि कायम रहे। राज्योत्सव के अवसर पर जिलेवासियों से अपील है कि इस पावन अवसर को त्यौहार के रूप में मनाएं एवं अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर सजावट करें एवं दीप प्रज्वलित कर राज्योत्सव की खुशियां पूरे परिवार एवं समाज के साथ मिलकर मनाएं। खुशहाली का यह दीप जिले के सभी घरों, गांवों, पंचायतों, नगरों एवं विकासखण्डों में भी प्रज्वलित हो। उन्होंने सभी को दीपावली एवं राज्योत्सव की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur