Breaking News

राष्ट्रीय

भोपाल@कफ सिरप मामले में कंपनी मालिक रंगनाथन को परासिया कोर्ट में किया पेश,10 दिन की मिली रिमांड

भोपाल,10 अक्टूबर 2025। मध्य प्रदेश में जहरीली कोल्डि्रफ कफ सिरप से 23 मासूम बच्चों की मौत के मामले में तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक गोविंदन रंगनाथन को एसआईटी ने चेन्नई से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छिंदवाड़ा जिले के परासिया की कोर्ट में पेश किया गया,जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी रिमांड की मांग की। …

Read More »

नई दिल्ली@पटाखों पर पूरी तरह बैन लगाना असंभवःसुप्रीम कोर्ट

दिल्ली-एनसीआर के राज्यों ने कहा…बच्चों को त्योहार मनाने दें,बेरोकटोक पटाखे फोड़ने दिया जाये नई दिल्ली, 10 अक्टूबर 2025। दिवाली से कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन हटाने की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने कहा- दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन लगाना असंभव सा है। यह व्यावहारिक और आदर्श नहीं है। चीफ …

Read More »

नई दिल्ली@ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा संबंध और रणनीतिक साझेदारी महत्वपूर्ण मोड़ पर : रक्षामंत्री

नई दिल्ली,10 अक्टूबर 2025। ऑस्ट्रेलिया की दो दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिडनी में रक्षा जगत के उद्योगपतियों के साथ पहली गोलमेज बैठक की। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक,औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्रों में बढ़ते तालमेल की पुष्टि की। रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में ऑस्ट्रेलिया के साथ स्थापित व्यापक रणनीतिक …

Read More »

कोलकाता@राज्य सरकार के अधिकारियों को धमकी दे रहे हैं चुनाव आयोग के अधिकारी : ममता

कोलकाता,09 अक्टूबर 2025(ए)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ईसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग के अधिकारी राज्य सरकार के अफसरों को धमका रहे हैं और राजनीतिक प्रभाव में काम कर रहे हैं, जबकि विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा अभी नहीं हुई है। राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन …

Read More »

देहरादून@बद्रीनाथ धाम में रिकार्ड 14.59 लाख तीर्थयात्रियों ने किया दर्शन

देहरादून,09 अक्टूबर 2025 (ए)। बद्रीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार तक कुल 14 लाख 59 हजार 450 तीर्थयात्री भगवान बद्रीनाथ के दर्शन को पहुंच चुके हैं जबकि कपाट बंद होने में अभी डेढ़ माह का समय शेष है। आगामी 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बदरीधाम के कपाट बंद …

Read More »

नई दिल्ली@सुसाइड नोट में हुए सनसनीखेज खुलासे

‘अंतिम ट्रिगर’ बनी आईपीएस की आपत्तिजनक भाषा,पत्नी अमनीत ने रुकवाया पोस्टमॉर्टम….नई दिल्ली,09 अक्टूबर 2025 (ए)। हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की खबर ने देशभर में प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों को झकझोर कर रख दिया। यह सिर्फ एक अफसर की आत्महत्या की खबर नहीं,यह जातिगत भेदभाव,संस्थागत उत्पीड़न और प्रशासनिक असंवेदनशीलता की उस गहराई को उजागर …

Read More »

नई दिल्ली@सर्दियों में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा बल हर स्थिति से निपटने को तैयार रहें : अमित शाह

नई दिल्ली,09 अक्टूबर 2025 (ए)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि सर्दियां नज़दीक हैं और आतंकवादी बर्फबारी का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सुरक्षा बलों को हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। अमित शाह ने यहां जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की …

Read More »

मुंबई@निवेश पर केन्दि्रत रही भारत-यूके वार्ता

एफटीए से दोनों देशों को होगा लाभःविदेश सचिव मुंबई,09 अक्टूबर 2025 (ए)। भारत और ब्रिटेन के बीच चल रही उच्च स्तरीय वार्ताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई दिशा दी है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच आज हुई वार्ता का मुख्य केन्द्र व्यापार और निवेश रहा। यह मुलाकात जुलाई में हुए भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद संबंधों …

Read More »

नई दिल्ली@सरकार देशभर में कफ-सिरप बनाने वाली कंपनियों की जांच करेगी

राज्यों से लिस्ट मांगी,3 सिरप की बिक्री पर रोक,एमपी में अबतक 25 बच्चों की मौत नई दिल्ली,09अक्टूबर 2025 (ए)। मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप से अबतक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने देशभर में सिरप बनाने वाली फॉर्मा कंपनियों की जांच और सैंपल टेस्टिंग करने का फैसला किया है। सरकार …

Read More »

नई दिल्ली@कासा एयर की सह-संस्थापक नीलू खत्री ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली,09 अक्टूबर 2025। एयरलाइन कंपनी अकासा एयर की सह-संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय परिचालन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलू खत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वह कंपनी की कार्यकारी समिति की सदस्य भी हैं। अकासा एयर ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि उसकी सह-संस्थापक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय) नीलू खत्री ने एक नया पेशेवर रास्ता अपनाने के लिए अपने …

Read More »