Breaking News

तिरुवनंतपुरम@केरल चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी…साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त,बुजुर्गों को 3 हजार पेंशन का वादा

Share

तिरुवनंतपुरम,31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र मंगलवार को जारी कर दिया।‘यही बदलाव है, यही विकसित केरल है’ थीम पर आधारित इस घोषणापत्र में राज्य के समग्र विकास का रोडमैप पेश किया गया हैै, जिसमें बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, सामाजिक कल्याण योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष जोर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तिरुवनंतपुरम स्थित श्री मूलम क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर,टीवी-20 पार्टी के मुख्य समन्वयक साबू जैकब,बीडीजेएस के प्रदेश अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली और तिरुवनंत पुरम के मेयर वीवी राजेश सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे। भाजपा ने घोषणापत्र में केरल के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा किया है। इसमें सबसे अहम प्रस्ताव अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना का है, जो राज्य की लंबे समय से चली आ रही मांग रही है।
परिवहन क्षेत्र में पार्टी ने तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का वादा किया है, जिससे राज्य में यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही शहरी भीड़भाड़ को कम करने के लिए तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड में मेट्रो रेल परियोजनाएं शुरू करने की योजना भी पेश की गई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत के परमाणु जखीरे में बढ़ोतरी, पाकिस्तान में मची हलचल; सामने आया बड़ा बयान

Share नई दिल्ली 12 जून 2026। दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन और सैन्य ताकत को …

Leave a Reply