Breaking News

छत्तीसगढ़

अंबिकापुर@दुर्गा पूजा महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

50 प्रतिभागियों ने लिया भाग अंबिकापुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। समाज सेवी संस्था अनोखी सोच द्वारा भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन का दसवां वर्ष है, जिसे और भी विशेष बनाने हेतु विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसी क्रम में सोमवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर …

Read More »

अंबिकापुर@रकम दुगनी करने के नाम पर निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। शुभ साईं डीकोन इंडिया लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा निवेशकों से रकम दुगनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में फरार आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। अंबिकापुर के मानिकप्रकाशपुर निवासी सियाराम एक्का को जानकारी मिली कि शुभ साईं डीकोन …

Read More »

अंबिकापुर@पीजी कॉलेज अंबिकापुर के ऑडिटोरियम में भाजयुमो सरगुजा संभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

युवा शक्ति राष्ट्र की दिशा तय करती है:पवन साय अंबिकापुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। गत सोमवार को पीजी कॉलेज अंबिकापुर के ऑडिटोरियम में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा संभाग की महत्वपूर्ण बैठक गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश …

Read More »

सूरजपुर@सम्मान एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम संपन्न

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण सूरजपुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, सम्मान एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। इस अवसर …

Read More »

अंबिकापुर/सूरजपुर@मूंगफली खाने की बात पर हुई लड़ाई के बाद पिता-पुत्र को बोलेरो से रौंदा,दूसरा बेटा गंभीर

अंबिकापुर/सूरजपुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। रामानुजगनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिवरागुड़ी में 22 सितंबर की देर रात पिता व उसके दो पुत्रों को बोलेरो से कुचल दिया। बोलेरो से कुचलने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना में पिता व उसके बड़े पुत्र की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे …

Read More »

बलरामपुर@बेटे ने नाबालिग लड़की को भगाकर लाया घर मां-पिता ने भी साथ दिया,तीनों गिरफ्तार

बलरामपुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। युवक ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर एक नाबालिग को लगभग एक सप्ताह तक अपने घर में रखा और लगातार उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने माता-पिता समेत आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का …

Read More »

अंबिकापुर@छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025ःसंभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

अंबिकापुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा तथा राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज थे। उन्होंने सर्वप्रथम …

Read More »

राजपुर@आखिर क्यों बीच-बीच में हो रही कार्यवाही के वाऊजूद क्यों हो रही है धडल्ले से अवैध रेत ढुलाई?

राजपुर में रेत लोड ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर,बाल बाल बचा चालक,पैर में आई मामूली चोट -सुदामा राजवाड़े-राजपुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर के कोसा फॉर्म मार्ग पर रेत लोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार बाल-बाल बचा जान जाने से। प्रत्येकदर्शियों के जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को लगभग एक बजे कोसा फॉर्म …

Read More »

सुरजपुर@कुदरगढ़ रोपवे निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में क्या नहीं पहुंचना चाहती थी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े या उनके पहुंचने से पहले भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न करना पहले से था प्रायोजित?

क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भूमिपूजन कार्यक्रम में नहीं आईं नजर… कुदरगढ़ ट्रस्ट के अध्यक्ष वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा एवं सुरजपुर विधायक की उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन… श्रेय की होड़ में मंत्री का नहीं किया गया इंतजार साथ ही जिले में भाजपा में गुटबाजी चरम पर है जैसी बातें भी दे रही सुनाई… -ओंकार पाण्डेय-सुरजपुर,23 सितम्बर …

Read More »

कोरबा@ग्रामीणों के सूझबुझ से गौ तस्करी का भण्डाफोड़

कोरबा,23 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत घुंचापुर के आश्रित ग्राम भुजनकछार में रविवार को गौ तस्करी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ। ग्रामीणों ने अपनी सूझ बुझ से तस्करों की गाड़ी (क्रमांक ष्टत्र 14 रूस्न 1374) को पकड़ा जिसमे 75 से अधिक गायों को ठूंस-ठूंसकर बांधा गया था, जिनमें से कई की मौके पर ही …

Read More »