Breaking News

बैकुंठपुर@ अभाविप कोरिया ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

Share


बैकुंठपुर,19 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कोरिया जिला इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 800 विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता शामिल हुए,देशभक्ति नारों और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया, कार्यक्रम के अंतर्गत मंचीय आयोजन भी किया गया,जिसमें नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री अनंत सोनी की विशेष उपस्थिति रही। प्रथम जिला आगमन पर अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोशीला स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार वैद्य, मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक नागेश नाथ योगी, प्रदेश मंत्री अनंत सोनी, विभाग संयोजक प्रदीप यादव एवं नगर सह मंत्री संगीता सिंह उपस्थित रहे, मुख्य वक्ता नागेश नाथ योगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रदेश मंत्री अनंत सोनी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही राष्ट्र की उन्नति का श्रेष्ठ मार्ग है और अभाविप निरंतर स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने का कार्य कर रही है, मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार वैद्य ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विशाल यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन संगीता सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply