Breaking News

बैकुंठपुर@ प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की ऐतिहासिक बैठक संपन्न

Share


पत्रकार सुरक्षा,कानूनी संरक्षण और संगठन विस्तार को लेकर बनी ठोस रणनीति
बैकुंठपुर,19 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
जिले के पत्रकारों के हित, सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित स्थानीय रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में जिले भर से आए पत्रकारों ने एक स्वर में संगठन को सशक्त बनाने, पत्रकारों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने और वेलफेयर योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया, बैठक के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारों को न केवल निष्पक्ष पत्रकारिता करनी होती है, बल्कि उन्हें लगातार प्रशासनिक दबाव, कानूनी जटिलताओं और सामाजिक जोखिमों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में मजबूत संगठन ही पत्रकारों का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ,संरक्षण अनिवार्य…
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय प्रकाश शुक्ला,अधिवक्ता उच्च न्यायालय एवं संगठन के प्रदेश कानूनी सलाहकार ने कहा पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं,लेकिन दुर्भाग्यवश सबसे अधिक असुरक्षित भी। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार झूठे मुकदमों,धमकियों और दबाव का सामना करते हैं। ऐसे समय में संगठन का कर्तव्य है कि वह हर सदस्य के साथ मजबूती से खड़ा रहे,उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े प्रत्येक पत्रकार को निःशुल्क कानूनी परामर्श आवश्यकता पड़ने पर अधिवक्ता उपलब्धता,केस डायरी एवं नोटिस मार्गदर्शन,साइबर व मानहानि मामलों में सहायता प्रदान की जाएगी,उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे पत्रकारिता के साथ-साथ अपने संवैधानिक अधिकारों और कानूनी सीमाओं की भी जानकारी रखें।
आई-कार्ड नहीं,यह संगठन की पहचान और सुरक्षा कवच…
संगठन के जिलाध्यक्ष एस.के.रुप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा आज वितरित किए गए प्रेस आईडी कार्ड केवल एक पहचान पत्र नहीं हैं,बल्कि यह संगठन की शक्ति,एकता और सुरक्षा का प्रतीक हैं,उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी से टकराव नहीं बल्कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना है,जिलाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन का विस्तार ब्लॉक स्तर तक किया जाएगा,हर सक्रिय पत्रकार को संगठन से जोड़ा जाएगा,पत्रकारों के लिए सामूहिक बीमा व सहायता योजना पर कार्य किया जाएगा, आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित सहायता व्यवस्था बनाई जाएगी।
वेलफेयर योजनाएं सिर्फ घोषणा नहीं,ज़मीन पर
वरिष्ठ अधिवक्ता जिला न्यायालय एवं संगठन के कोरिया इकाई सलाहकार रजा अली अंसारी और जयचंद सोनपाकर ने कहा वेलफेयर का अर्थ केवल सहायता नहीं बल्कि सम्मानपूर्ण जीवन की व्यवस्था है, उन्होंने संगठन से आग्रह किया कि पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना सहायता योजना,बच्चों की शिक्षा सहयोग, आपातकालीन आर्थिक सहायता,जैसे विषयों को प्राथमिकता में रखा जाए,उन्होंने कहा कि पत्रकार अक्सर दूसरों की समस्याओं को उजागर करते हैं, लेकिन स्वयं संकट में होने पर अकेले पड़ जाते हैं इस स्थिति को संगठन को बदलना होगा।
प्रेस आईडी कार्ड का वितरण
बैठक के दौरान संगठन के सभी पंजीकृत सदस्यों को प्रेस एवं मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का आधिकारिक पहचान पत्र (प्रेस आईडी कार्ड) प्रदान किया गया। इसे लेकर पत्रकारों में उत्साह देखा गया।
संचालन एवं उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पाटकर एवं अजय गुप्ता द्वारा किया गया,बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिला सचिव ऐसानुल हक अंसारी, प्रफुल दत्त पाण्डेय,शब्बीर मोमिन,महेंद्र शुक्ला,राजू कुमार साहू,नीलेश सोनी,रवि प्रसाद,राज कुमार साहू, बालकरन सोनपाकर,पुष्पेंद्र राजवाड़े विधि प्रकोष्ठ से जयचंद सोनपाकर तथा ब्लॉक कानूनी सलाहकार संजय साहू ने भी बैठक में सक्रिय सहभागिता निभाई।
भविष्य की कार्ययोजना पर बनी सहमति
बैठक के अंत में निम्न बिंदुओं पर सर्वसम्मति बनी जिले में पत्रकारों का एक मजबूत साझा मंच तैयार करना, आपात स्थिति में त्वरित सहायता समिति गठन, कानूनी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन,पत्रकारों के लिए वार्षिक सम्मेलन आयोजित करना,प्रशासनिक संवाद हेतु प्रतिनिधि मंडल का गठन संगठित पत्रकार सुरक्षित पत्रकार के संकल्प के साथ बैठक संपन्न हुआ। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट रहने के संकल्प के साथ किया गया।
अनुशासन और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत
जिला प्रभारी राजन पाण्डेय ने कहा किसी भी संगठन की ताकत संख्या से नहीं बल्कि अनुशासन और समर्पण से तय होती है। जब तक हम संगठित रहेंगे,कोई भी शक्ति पत्रकारों की आवाज को दबा नहीं सकती, उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी ब्लॉकों में संगठन की बैठकें आयोजित कर स्थानीय इकाइयों का गठन किया जाएगा, ताकि अंतिम छोर तक पत्रकारों को संरक्षण मिल सके।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply