Breaking News

सरगुजा संभाग

अम्बिकापुर@7 ग्राम पंचायतां में गौरव पथ निर्माण का हुआ भूमि पूजन

दो पुलिया निर्माण को मिली स्वीकृति,मनरेगा अभिसरण से ज्यादा से ज्यादा काम कराने का सभी करें पहल : सिंहदेव अम्बिकापुर 27 मार्च 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में रविवार को ग्राम पंचायत हर्रा टिकरा में 7 ग्राम पंचायतों में गौरव पथ निर्माण का भूमि पूजन …

Read More »

बैकुण्ठपुर@जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

बैकुण्ठपुर 26 मार्च 2022 (घटती-घटना)। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत के मंथन कक्ष में रेणुका सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी सहित सभी सदस्यों और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुणाल दुदावत उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में गत सामान्य सभा में सदन के पटल पर …

Read More »

बैकुण्ठपुर@केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के हाथों सम्मानित हुए कोरिया के श्रमिक कृष्ण कुमार

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कृष्ण कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बैकुण्ठपुर 26 मार्च 2022 (घटती-घटना)। प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के जरिए कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल कर अपनी जिंदगी बदलने वाले प्रदेश के छह मनरेगा श्रमिकों को 24 मार्च को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। इसमें कोरिया जिले के मनरेगा श्रमिक कृष्ण कुमार को केंद्रीय …

Read More »

बैकुण्ठपुर@स्वास्थ्य संयोजको ने जल समाधि के जरिये किया विरोध दर्ज

बैकुण्ठपुर 26 मार्च 2022 (घटती-घटना)। रायपुर के बूढा तालाब में पुरे प्रदेश के हर जिले से पहुचे स्वास्थ्य संयोजको ने अपनी 6 मांगों को लेकर जिसमे मुख्यत: वेतन विसंगति और पद नाम के साथ अन्य मांग को पूरा करवाने के लिए जल समाधि लेकर विरोध किया।कांग्रेस के घोषणा पत्र में स्वास्थ्य संयोजको के वेतन विसंगतियों को दूर करने के वादे …

Read More »

बैकुण्ठपुर@राज्यपाल के हाथों तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर ट्रैफिक मैन महेश मिश्रा ने किया जिले को गौरवान्वित

बैकुण्ठपुर 26 मार्च 2022 (घटती-घटना)। जिले में ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर लांस नायक महेश मिश्रा ने एक बार फिर जिले को गौरवान्वित किया है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर में आयोजित विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के हाथों संस्कृत, राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषयों …

Read More »

जनकपुर @रामगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में विधायक कमरो ने किया करोड़ो के विकास कार्यो का लोकार्पण

-ईस्नु प्रसाद –जनकपुर 26 मार्च 2022 (घटती-घटना)। सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरों ने सोनहत विकासखंड के वनांचल ग्राम रामगढ़ सिंघोर नटवाही एवं आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया । विधायक गुलाब कमरों ने रामगढ़ नटवाही और उग्यानव ग्राम पंचायत में एक करोड़ 71 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया इस दौरान विधायक गुलाब कमरों ने …

Read More »

अम्बिकापुर@भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल लटोरी में प्रथम कार्यसमिति की बैठक

अम्बिकापुर. 26 मार्च 2022 (घटती-घटना)। लटोरी सांस्कृतिक भवन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा सूरजपुर जिले के जिला अध्यक्ष रामानंद जयसवाल के निर्देशानुसार मंडल के अध्यक्ष अरुण ठाकुर के नेतृत्व में यह बैठक रखी गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि जगरे लाल यादव व सीताराम कुशवाहा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, ट्रैवल मोर्चा के प्रभारी जिला पंचायत सदस्य भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश्वर …

Read More »

उदयपुर@विकासखंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शारदा महिला मंडल ने हासिल किया प्रथम स्थान

उदयपुर 26 मार्च 2022 (घटती-घटना)। विकासखंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में जनपद सभाकक्ष उदयपुर में हुए प्रतियोगिता में 29 टीमों ने पंजीयन कराया था । जिसमें उदयपुर मोहनपुर ,तोलगा, झिरमिटी, सलका, खम्हरिया, पुटा, डाँड़गांव सहित अन्य ग्रामों की टीमों ने देर शाम तक अपनी प्रस्तुति दी थी निर्णायक मंडल ने सभी टीमों के प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त अंकों को …

Read More »

उदयपुर@परसा कोल ब्लॉक के प्रभावित ग्रामीणों ने राज्यपाल से की मुलाकात

उदयपुर 26 मार्च 2022 (घटती-घटना)। परसा कोल ब्लॉक के प्रभावित ग्राम हरिहरपुर फतेहपुर साल्ही के ग्रामीणों ने राज्यपाल से मुलाकात कर फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव से स्वीकृत परसा कोल ब्लॉक की वन स्वीकृति को निरस्त करने की की मांग को दोहराया है । इस संबंध में सौपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि वन भूमि डायवर्सन की प्रक्रिया में …

Read More »

अम्बिकापुर@अस्पतालों की लचर व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वास्थ मंत्री का किया पुतला दहन

अम्बिकापुर. 26 मार्च 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुज़ा द्वारा सरगुज़ा के अस्पतालों की लचर व्यवस्था को लेकर स्थानीय घड़ी चौक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का पुतला दहन किया गया । विदित हो कि अम्बिकापुर में सरगुज़ा संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल स्थित है । लम्बे समय से यहाँ के विधायक टी.एस. सिंहदेव हैं एवं अब …

Read More »