Breaking News

सरगुजा संभाग

अम्बिकापुर@कलेक्टर एवं एसपी स्वयं पहुंचे बकनाकला ग्राम, कुंए में गिरकर डूबने से बच्चियों की मृत्यु की दुखद घटना पर लिया त्वरित संज्ञान

घटनास्थल का किया मुआयना, खुले कुओं में जगत बनवाने त्वरित कार्यवाही के निर्देश, ग्रामीणों को भी जागरूक करने कहा परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया, आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल आर्थिक सहायता राशि का दिया चेक अम्बिकापुर, 4 सितंबर 2023/ तहसील लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम बकनाकला में तीन बच्चियों की मृत्यु की दुखद घटना पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने त्वरित …

Read More »

बैकुण्ठपुर@क्विज प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्रा ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए प्राप्त किया दूसरा स्थान

मुंबई में हुई थी आयोजित प्रतियोगिता,साइमा खान,अगम गुप्ता ने दिलाया सम्मान बैकुण्ठपुर 04 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित “जनजागरुकता क्विज प्रतियोगिता” के संभागीय स्तर पर  केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर की छात्रा साइमा खान और अगम गुप्ता ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधत्व करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैं। यह प्रतियोगिता मुंबई के ताज होटल में आयोजित की गई थी, और …

Read More »

बैकुण्ठपुर@2 साल पहले कोरिया पुलिस अधीक्षक के स्टेनो का हुआ था तबादला…2 साल बाद भी नहीं मिली रवानगी,आखिर क्यों?

स्टेनो के साथ के सभी लोग रवानगी लेकर अपने-अपने स्थांतरित जगह चले गए लेकिन स्टेनो विकास नामदेव ही अपने पुराने जगह पर जम रहे। क्या काफी प्रभावशाली व्यक्ति हैं कोरिया पुलिस अधीक्षक के स्टेनो विकास नामदेव? बैकुण्ठपुर 04 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। कोरिया जिला पुलिस बल जो अब जिला स्तरीय बल है तो जरूर लेकिन उसका कार्यक्षेत्र अधिकार क्षेत्र काफी सिमट गया है छोटा …

Read More »

बैकुण्ठपुर@आखिर नगर पालिका बैकुंठपुर का 1 मत का फैसला कब तक टालते रहेंगे वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष?

नगर पालिका बैकुंठपुर अध्यक्ष पद के लिए बराबरी मुकाबले को न्यायालय में चुनौती दी जा रही है, फैसला बार-बार टलता जा रहा है। यदि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष को ईमानदारी से जीत मिली है तो फिर घबराहट क्यों,क्यों वह उच्च न्यायालय की शरण में जा बैठे हैं? वहीं कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष के दावेदार जिला न्यायालय में परिणाम को …

Read More »

लखनपुर@जन विरोधी कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा सरगुजा द्वारा आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

   ‌‌‌‌                          लखनपुर,04 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर के तहसील कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिन-सोमवार को जन विरोधी कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा सरगुजा द्वारा आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलता, अघोषित बिजली कटौती, …

Read More »

अंबिकापुर@सेना से रिटायर्ड होकर वापस आने पर सूबेदार पीसी रॉय का हुआ भव्य स्वागत

अंबिकापुर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सरगुजा संभाग के पूर्व सैनिकों द्वारा सेना से रिटायर्ड सूबेदार पीसी रॉय का भव्य स्वागत किया गया। सेना में 28 वर्ष सेवा देकर सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को रेलवे स्टेशन अंबिकापुर में इनका स्वागत किया गया एवं रोड़ रैली निकालकर रेलवे स्टेशन से घड़ी चौक तक स्वागत रैली निकाली गई। जिसमें पूर्व सैनिक …

Read More »

अंबिकापुर@आधुनिक युग में भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है लुण्ड्रा विधानसभा का ग्राम घघरी 

  अंबिकापुर,04 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। प्रदेश सरकार गांव गांव विकास पहुंचाने के लाख दावे करे लेकिन हकीकत कुछ और ही है। अंबिकापुर जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर बसा लुंड्रा विधानसभा का घघरी गांव जो आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। इस गांव में सडक़ और पानी, बिजली की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे …

Read More »

अंबिकापुर@एम कॉम प्रीवियस एवं फाइनल परीक्षा परिणाम में 80 से 90 प्रतिशत छात्र अनुतीर्ण

अंबिकापुर,04 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। संभाग के सबसे बड़े विश्वविद्यालय संत गहिरा गुरु द्वारा कुछ माह पूर्व परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके पश्चात अब सभी विषयों के परिणाम जारी किए जा रहे हैं, हाल ही में एम.कॉम प्रीवियस एवं फाइनल कक्षा का परिणाम जारी किया गया जिसमें लगभग 80 प्रतिशत छात्र अनुतीर्ण हो गए।   लगातार हो रहे परिणाम में गड़बड़ी …

Read More »

अंबिकापुर@बिलासपुर को 10 रन से हराकर सरगुजा सेमिफाइनल में बनाई जगह

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को सरगुजा और बिलासपुर के मध्य मैच खेला गया। जिसमें सरगुजा के कप्तान आशुतोष सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें सरगुजा की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाएं। जिसमें सबसे ज्यादा रन आशुतोष सिंह ने 55 …

Read More »

अंबिकापुर@राइस मिल के मुंशी को मारपीट कर २५० बोरा धान डकैती करने वाले ७ आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर,04 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र में संचालित राईस मिल में २ सितंबर की रात को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दीवार फांद कर मुंशी के साथ मारपीट कर २५० बोराा धान पिकअप में लोड कर डकैती कर ले गए थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने ७ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ …

Read More »