अंबिकापुर, 24 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर गिरिजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं मसीही समाज के लोग अपने-अपने घरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए थे। 24 दिसंबर को शाम होते ही काफी संख्य में समाज के महिला-पुरूष व बच्चे गिरजाघरों में पहुंचना शुरू कर दिए थे। रात 9 बजे से अनुष्ठान शुरू हो गए थे। मुख्य आयोजन नावापारा गिरजाघर में आयोजित किया गया था। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। रात 12 बजते ही गिरिजाघर का घंटा बजते ही लोग प्रभु यीशु के जन्मोत्व मनाने में जुट गए। आतिशबाजियां शुरू हो गई। गिरजाघरों सहित समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में केक काट काटा और जश्न मनाया। इसके बाद बधाई का सिलसिला शुरू हो गया।
मसीही समाज का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इसकी तैयारी पूर्व से की गई थी। मसीजी समाज अपने-अपने घरों को क्रिसमस पर्व पर आकर्षक लाइट व एक्समस ट्री से सजाए थे। वहीं अपने-अपने घरों में भी आकर्षक चरनी तैयार किए थे। चरनी को भी आकर्षक लाइट से सजा रखा था। वहीं रात 12 बजते ही प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य आयोजन नावापारा स्थित महागिरजा घर में आयोजित किए गए थे। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। विशप अंतोनिश बड़ा की अगुवाई में परंपरागत ढंग से विविधि धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। व्हीकल जनरल फादर विलीयम उर्रे, पुरोहित फादर जार्ज ग्रे कुजूर के नेतृत्व में सारी तैयारी की गई थी। वहीं जिला मुख्यालय अंबिकापुर के अलावा मैनपाट, सीतापुर, बतौली, लुण्ड्रा, उदयपुर, दरिमा में भी गिरजाघरों में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। नवापारा गिरजाघर के अलावा बिशप हाउस में क्रिसमस को लेकर आकर्षक चरनी सजाए गए थे। क्रिसमस ट्री, विशेष लाइटिंग से चरनी जगमगा रहा था। 24 दिसंबर की रात 12 बजते ही लोगों ने केक काट कर जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाइयां दीं। वहीं श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गिरजाघरों में विशेष व्यवस्था की गई थी। रात 12 बजे जैसे ही गिरजाघरों का घंटा बजा लोग जश्न में डूब गए। विशप अंतोनिश बड़ा की अगुवाई में प्रभु यीशु का जन्म कराया गया। इसके साथ ही लोगों ने केक काटा और आतिशबाजी शुरू कर दी। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया। वहीं लोगों ने पूरी रात नाचते गाते नजर आए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur