अंबिकापुर,22 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सरस्वती महाविद्यालय सुभाष नगर अंबिकापुर में परीक्षित स्तरीय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रिजवान उल्ला अपर संचालक एवं शासकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बीपी तिवारी द्वारा मां सरस्वती के छाया प्रति के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीपी तिवारी द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया तथा मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल का जीवन में अहम स्थान है खेल से व्यक्ति अनुशासन एवं टीमवर्क सिखाता है। इस प्रतियोगिता में सरस्वती महाविद्यालय ,आरजीपीजी कॉलेज अंबिकापुर ,साई बाबा कॉलेज, विवेकानंद महाविद्यालय मनेंद्रगढ़, कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर, शासकीय पीजी कॉलेज जशपुर कुल 6 टीमों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती महाविद्यालय व साई बाबा आदर्श महाविद्यालय के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15- 5- 15 का खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने 6-6 के बराबर होने पर पुन: 5-2-5 का खेल हुआ जिसमें रोमांचक मुकाबले में एक गोल से साइ बाबा कॉलेज विजेता रहा। इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा गोल महाविद्यालय की बीपीई एस के छात्र आशीष ने किया। प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बीपी तिवारी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को शील्ड प्रदान कर सभी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित सहायक अध्यापक व क्रीड़ा अधिकारी प्रवीण शर्मा कृष्ण कुमार त्रिपाठी प्रभाकर सवाइं सुरेश यादव संगीता, धर्मराज यादव तिलक राजवाड़े रवि शंकर महेश्वर राजवाड़े एवं बी पी ई एस के समस्त छात्र भी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur