अंबिकापुर,21 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नवागढ़ निवासी एक युवक की बाइक 16 दिसंबर को उसके घर के बाहर से अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। युवक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की एक व्यक्ति बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस श्रीगढ़ पहुंचकर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इसके कजे से बाइक जत किया है। पुलिस ने आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीगढ़ निवासी विक्रम सारथी पिता विष्णु सारथी उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना लाई और उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक अमित राजवाड़े, रमन मण्डल शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur