Breaking News

लखनपुर,@सरगुजा प्रशासन की ओर से गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर सद्भावना कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

Share


लखनपुर,18 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला प्रशासन की ओर से गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर लखनपुर सामुदायिक भवन परिसर में सद्भावना शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें अतिथि के रूप में सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू , पार्षद आलोक दुबे,जनपद अध्यक्ष मोनिका पैकरा, नगर उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे विश्वनाथ गुप्ता, राकेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल, सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वह गुरु घासीदास जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बेच लगा पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों के द्वारा सतनामी समाज से जुड़े लोगों का साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। छात्रावास व स्कूल के बच्चों के द्वारा राजकीय गीत के साथ रंगारंग प्रस्तुति दी गई । सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू सहित अन्य वक्ताओं के द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया। जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम कराया गया। जहां सभी जाति धर्म के लोग बैठकर एक साथ भोजन भी किए। तत्पश्चात सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार भाजपा पदाधिकारी के साथ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 वनरक्षक आवास परिसर में पहुंचे जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू संहिता अन्य पदाधिकारी के द्वारा राजस्व की भूमि बताते हुए सामुदायिक भवन निर्माण किए जाने को लेकर चर्चा की जिस पर सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने आवश्यक कार्यवाही हेतु एसडीएम बि आर खांडे को निर्देश दिया है। इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में सुरेश साहु,राकेश साहू ,यतेंद्र पांडे ,दिनेश बारी, हर्षवर्धन पांडे महेश्वर राजवाड़े मदन राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रशासनिक अधिकारी व सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply