Breaking News

अंबिकापुर,@कमलेश्वरपुर में घटिया सडक¸ निर्माण देख बिफरे विधायक रामकुमार

Share

अंबिकापुर,17 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सीतापुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के मैनपाट विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान निर्माणाधीन विकासकार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। सुपलगा में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर गुणवाा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने सुपलगा में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे रोड निर्माण कार्य का भी औचक निरीक्षण किया। कमलेश्वरपुर में रोड निर्माण को गुणवाा की कमी देखते हुए उन्होंने कार्य पर रोक लगा संबंधित अधिकारियों को फोन कर फटकार लगाई। उन्होंने कहा गया कि काम का निरीक्षण कर गुणवाा की तकनीकी जांच करें। घटिया निर्माण पर संबंधितों पर कार्रवाई करें और गुणवाा के साथ निर्माण कराएं। अधिकारियों ने बताया कि हमारे द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी आवश्यक कमियां दिखाई दे रही है उसको निर्देशित किया जा रहा है। आने वाले समय में हमारे द्वारा पुन: इन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा और गुणवाा का पूर्ण ख्याल रखा जाएगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply