अंबिकापुर,15 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। ग्राम बरगिडीह के पास गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने से चालक दब गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालमणि पिता लाखन सिंह उम्र 23 वर्ष प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा का रहने वाला था। वह महामाया कंट्रक्शन में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। गुरुवार की शाम को ट्रैक्टर से सामान ढुलाई कर रहा था। बरगिडीह के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इससे चालक टैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बरगिडीह अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur