Breaking News

अंबिकापुर,@छात्रहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने शाला संचालन समय में किया परिवर्तन

Share

अंबिकापुर,14 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले में पड़ रही ठंड के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी कर जिले में संचालित होने समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शाला संचालन समय में परिवर्तन किया है।
जारी आदेशानुसार शाला संचालन समय दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 9 बजे से 12ः30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12ः45 बजे से 4ः15 तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार तक अपरान्ह 12ः45 बजे से 4ः15 बजे तक एवं शनिवार को प्रातः 9 बजे से 12ः30 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 9ः45 बजे से 4 बजे तक एवं शनिवार को प्रातः 9 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित रहेंगी।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply