Breaking News

अंबिकापुर,@सरगुजा में पड़ रही कड़ाके की ठंड,न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री,स्कूलों का समय बदला

Share

अंबिकापुर,14 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर खत्म होते ही सरगुज संभाग सहित उारी छाीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि उारी छाीसगढ़ में लगातार उार से शुष्क हवा आ रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1 डिग्री नीचे है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि 28 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है जो ठंड से कोई विशेष राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में गिरावट हाने से धूप भी बअसर साबित हो रहा है। वहीं जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल के समय में परिवर्तन करने का निर्देश दिया है। ताकि बच्चों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सके। मौसम वैज्ञानी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में बादलों की उपस्थिति देखा जा रहा है। जो पूर्वोार की ओर अग्रसर है। इसका आंशिक असर उारी छाीसगढ़ में रहने की संभावना है। पूर्वी हवा का आगमन से तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है। इससे ठंड में विशेष राहत मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply