कुसमी /बलरामपुर,13 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कुसमी जनपद के सभागार में सोमवार को सचिव संघ का बैठक सम्पन्न हुई जिसमे कुसमी लॉक सचिव संघ के अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से सूरजमल सोनी सहित लॉक सचिव संजय सिंह पैकरा, लॉक उपाध्यक्ष करमचंद सहित सचिव संघ के महिला उपाध्यक्ष कुलवंती देवी को सर्व सम्मति से कुसमी लॉक के सचिवों द्वारा जनपद सभागार में बैठक कर चुना गया । कुसमी लॉक के सचिव संघ के नव निर्वाचित लॉक अध्यक्ष सूरजमल सोनी द्वारा उपस्थित सभी सचिव संघ को अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे जनपद के जितने भी पंचायत सचिव हैं सभी को एक साथ मिलकर काम करना है सचिवों के साथ जो भी परेशानी आएगी उसको अधिकारियो से मिलकर उनसे बात करके उसका निराकरण सभी के राय सलाह से किया जायगा साथ ही सचिव संघ के साथ किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सभी के राय सलाह करके उस समस्या का निराकरण किया जाएगा। आज के इस सचिव संघ के निर्वाचित कार्यक्रम के अवसर पर जनपद पंचायत कुसमी के सभी सचिव उपस्थित रहे , जहा सूरजमल सचिव को अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी उपस्थित सचिव संघ में भारी उत्साह देखने को मिला ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur