Breaking News

कोरिया,@अयोध्या से कोरिया पहुंचा अक्षत कलश

Share

कोरिया,12 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने देशभर में उत्सव का माहौल बना दिया है। इस अद्भुत पर्व के दौरान, अयोध्या से सन्तों और धर्मगुरुओं की ओर से पूजित ‘अक्षत कलश’ कोरिया जिले के बैकुंठपुर में पहुंचा। मंगलवार की शाम को शहर में अक्षत कलश को लाया गया। अक्षत कलश को गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ खरवत चौक से प्रेमा बाग राम मंदिर लाया गया। इस समारोह में राम भक्तों ने एक साथ आकर कलश यात्रा का स्वागत किया। बैंड बाजे की धुन पर जय श्री राम के उद्घोष के साथ मंगला आरती की गई। कलश का दर्शन अपने लोगों की भीड़ जुटी रही। मनेंद्रगढ़ से बैकुंठपुर पहुंची कलश यात्रा का मार्ग खरवत चौक से लेकर नगर पालिका परिसर से होते हुए राम मंदिर तक था, जहां से अक्षत कलश को अन्य स्थान के लिए ले जाया गया। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या जी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश के विभिन्न प्रांतो में निमंत्रण देने के लिए 121 अक्षत कलश भेजे गए हैं। जिनमें से एक अक्षत कलश मंगलवार के दिन बैकुंठपुर शहर में पहुंचा है। यहां प्रेमाबाग श्री राम मंदिर में अक्षत कलश का विधिवत पूजा अर्चना और आरती करने के बाद अन्य शहरों में निमंत्रण देने के लिए कलश यात्रा आगे बढ़ेगी।
अक्षत कलश की उतारी आरती
शहर में पहुंचे अक्षत कलश की आरती उतारने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भगवा वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने अक्षत कलश की आरती उतारी। चौक से मंदिर पहुंचने तक श्री राम भक्तों के द्वारा किए जा रहे जय श्री राम के नारे हर तरफ सुनाई दे रहे थे। मंदिर पहुंचने के बाद अक्षत कलश की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद आरती और भजन कीर्तन आदि किया गया।
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने सबको निमंत्रण
विश्व हिंदू परिषद से अमित श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी तक इन अक्षतों के साथ राम मंदिर और अयोध्या के लिए निमंत्रण जिले के सभी घरों तक पहुंचाया जाएगा। सभी महिला मण्डलों, युवक मण्डलों, मन्दिरों की कमेटियों, धार्मिक संगठनों व सतसंग टोलियों का इस पुनीत कार्य में अपनी उपस्थिति से इस धार्मिक और पुण्य कार्य को करने की पूरी तैयारी की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

Share जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिलअम्बिकापुर,27 मई …

Leave a Reply