Breaking News

मनेन्द्रगढ़@मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रेणुका ने क्षेत्र के विकास को लेकर की चर्चा

Share

मनेन्द्रगढ़,12 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। भरतपुर सोनहत विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह ने सोमवार को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री के अस्थायी निवास पहुना में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें बधाई देते हुए सौजन्य मुलाकात की। रेणुका सिंह ने कहा कि, विष्णुदेव साय हमारे नेता चुने गए है। एक भाजपा कार्यकर्ता छाीसगढ़ का सीएम बना है। पंच से लेकर मुख्यमंत्री पद तक का सफर भाजपा में ही संभव है। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार के कामकाज को लेकर रेणुका सिंह ने कहा “बहुत सारे काम होने वाले है, विष्णुदेव साय केंद्र सरकार में भी रहे हैं। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं. कार्यकर्ताओं से जुड़ा हुआ नेतृत्व है। रेणुका सिंह ने कहा चुनाव के दौरान हमने जो मोदी की गारंटी जनता के समक्ष रखी थी, उस गारंटी को पूरा करना हमारा पहला कर्तव्य है। रेणुका सिंह ने कहा कि शपथ के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख लोगों को आवास की सौगात देने का काम होगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की। रेणुका सिंह ने कहा कि भरतपुर सोनहत प्रदेश की पहली विधानसभा है, काम के मामले में भी यह विधानसभा पहले नम्बर पर रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मैंने जो वायदे क्षेत्र की जनता से किए थे, मैं उसे पूरा करूंगी। भरतपुर सोनहत विधानसभा से विधायक बनाने के लिए रेणुका सिंह ने क्षेत्र की जनता के प्रति भी आभार जताया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

Share जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिलअम्बिकापुर,27 मई …

Leave a Reply