Breaking News

अंबिकापुर,@पिकअप से किया जा राहा था इमारती लकड़ी का परिवान,पुलिस ने किया जत

Share

अंबिकापुर,12 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साड़बार बैरियर के पास पिकअप से भरी इमारती लकड़ी को पुलिस ने जत किया है।
मणिपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तडक¸े सुबह एक पिकअप वाहन में इमारती लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना पर अंबिकापुर शहर के साड़बार बैरियर के पास पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई। वहीं मुखबिर की निशानदेही पर पिकअप वाहन की जांच की गई जांच के दौरान पिकअप वाहन में साल की इमारती लकड़ी 5 गोला पाया गया। जिसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने पिकअप वाहन सहित लकड़ी को जत कर थाने ले लाई है। वहीं लकड़ी का मामला होने से वन विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है। बहरहाल वन विभाग की ग्राउंड पर मुस्तैदी नहीं दिखाने की वजह से लकड़ी तस्करों द्वारा भारी मात्रा में जंगलों से लकड़ी की कटाई की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply