Breaking News

अम्बिकापुर@235 बोरी अवैध धान खपाने का प्रयास करते दो कोचियों पर हुई कार्रवाई

Share

अब तक 6 प्रकरणों में 1000 क्विंटल से भी ज्यादा अवैध धान जप्त
अम्बिकापुर,11 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले में धान खरीदी के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित धान खरीदी की निरंतर जांच की जा रही है। जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी शुरू होते ही कोचिए बिचौलियों पर प्रशासन कड़ी नजर रखे हुए है। कलेक्टर श्री कुंदन के निर्देशानुसार अधिकारी फील्ड पर उतरकर उपार्जन केंद्रों में जाकर स्वयं जांच कर रहे हैं। प्रशासनिक टीम द्वारा अवैध धान खरीदी, भण्डारण, परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में सोमवार को केदमा समिति में दो किसानों का 235 बोरा अवैध धान खपाते हुए जत किया गया। जिसमें जांच के दौरान पाया गया कि कोचिए सोमारू द्वारा 64 मि्ंटल धान एवं रामप्रसाद द्वारा 30 मि्ंटल अवैध धान खपाने लाया गया था। मौके पर पंचनामा तैयार कर धान जत कर लिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार आकाश गौतम, खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह तथा आरएईओ राधाकृष्ण मौजूद थे।
जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 6 प्रकरण में 1058 मि्ंटल अवैध धान जप्त कर कार्रवाई की गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply