Breaking News

अंबिकापुर@यूपीए की पूर्व चेयरपर्सन सोनिया गांधी का कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिवस

Share

अंबिकापुर,09 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। यूपीए की पूर्व चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेसजनों ने मनाया। राजीव भवन में केक काटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने सोनिया गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।जिला प्रवक्ता आशीष वर्मा ने कहा विदेशी धरती से आने के बाद भी सोनिया जी ने भारत की संस्कृति को आत्मसात किया।उनके नेतृत्व में बिखरी हुई कांग्रेस संगठित होकर दो बार केंद्र में सरकार बनाने में सफल हुए। इंडिया शाइनिंग का प्रभाव भी सोनिया गांधी ने विफल कर दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मो इस्लाम,जगरनाथ कुशवाहा,मधु दीक्षित,सत्येंद्र तिवारी,चन्द्र प्रकाश सिंह मग्गू,गीता रजक, रूही गजाला,हरभजन भांभ्रा, शानू मुखर्जी, रजनीश सिंह,काजू खान,अमित तिवारी राजा,विकास केशरी, अमित तिवारी राजा,केदार यादव, मिथुन सिंह, बप्पा, नीरज सिंह, रेहान अली सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply