Breaking News

अंबिकापुर@मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

Share

अंबिकापुर, 07 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)।अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित भिट्ठी कला मोड़ के पास बाइक व मिनी ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मेन्ड्राकला निवासी सूरज पिता मुनेश्वर उम्र 20 वर्ष, सुनीनल प्रजापति पिता भिखरी प्रजापति उम्र 40 वर्ष व इविन तिर्की पिता विश्वनाथ तिर्की उम्र 23 वर्ष निवासी बतौली सभी गुरुवार की शाम को एक बाइक में सवार होकर अंबिकापुर बिलासपुर चौक की ओर आ रहे थे। बिलासपुर चौक से मेड्राकला की ओर जा रहे मिनी ट्रक से भिट्ठी चौक के पास भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply