अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई
अंबिकापुर,07 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। शहरी क्षेत्र की व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को राजस्व व नगरनिगम की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई की है। शहरी व्यवस्था को सुदृढ एवं व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार के साथ निगम व राजस्व विभाग की टीम उर्सुलाइन स्कूल के सामने शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण किये जाने की शिकायत पर मौके पर पहुंचे। राजस्व एवं नगर निगम की टीम द्वारा रजाई दुकान संचालक को अवैध कजा शाम तक हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद मिशन चौक में सडक¸ में हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही सडक¸ किनारे व्य वसायियों द्वारा लगाया गया बैनर-पोस्टर भी जत किया गया। मिशन चौक पर ही संचालित विशाल मेगा मार्ट के संचालक द्वारा सडक¸ पर गाड़ी पार्क कराए जाने पर समझाइश दिया गया एवं पार्किंग में गाड़ी खड़ा करने आदेश दिया गया। कुछ ही दूर पर रिंग रोड में बालू-गिट्टी डंप किये जाने पर निर्माण करा रहे जवाहर नामक व्यक्ति को भी समझाइश दी गई। उक्त व्यक्ति ने स्वयं तुरन्त सडक¸ पर गिरे बालू-गिट्टी को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। इसी क्रम में मरीन ड्राइव स्थित मटन मार्केट के अंदर रखे अवैध रूप से स्थाई गुमटी को जत करने की कार्रवाई की गई। साथ ही मटन मार्केट के पास सडक¸ में लगे सजी दुकान को भी हटाया गया है, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur