Breaking News

अंबिकापुर@बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त,किसानों की बढ़ी चिंता

Share

  • सुबह से लेकर शाम तक रूक-रूक कर होती रही वर्षा
  • पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई
  • खेत खलिहानों में धान की फसल को भी हुआ नुकसान

अंबिकापुर,07 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। बेमौसम बारिश ने जिले के किसानों के मेहनत में पानी फेर दिया है। किसानों के खेतों में पानी भर जाने से परेशानियां बढ़ गई है। खेत खलिहानों में धान की फसल को भी नुकसान हुआ है। दलहन, तिलहन व सजी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई है। ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह से लेकर शाम तक रूक-रूक कर वर्षा होती रही। वर्षा के साथ चल रही हवा के असर से जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शहर का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 17 डिग्री के कारीब पहुंच गया है। मौसम खराब रहने के कारण सडक¸ों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सर्दी और वर्षा से बचने के लिए लोग घरों में ही रहे। स्कूल, कालेज और शासकीय कार्यालयों में भी उपस्थिति आम दिनों के मुकाबले कम हो रही है। लगातार हो रही वर्षा से खेतों में जल जमाव की स्थिति बनने लगी है। इससे धान और सçजयों की फसल को लेकर किसानों की चिंता और बढ़ गई है। अभी धान की कटाई व मिसाल का काम अंतिम चरण में है। माने तो किसानों की साल भर की मेहनत उनके खेतों में ही पड़ी हुई है। खेत खलिहान में सहेजकर रखी फसल बारिश से भीगकर खराब होने का चिंता बढ़ गया है। बारिश के कारण किसानों को फसल की कटाई मिसाई से लेकर धान को सहेजकर रखने में परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर सçजयों की फसल पर भी कीट का खतरा बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानी एसके मंडल ने बताया कि मिचौंग अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ गया है। यह अब धीरे-धीरे पूर्ववर्ती क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे के अंदर मौसम के साफ होने का अनुमान है। शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि चक्रवाती तूफान मिचांैंग के कारण सरगुजा संभाग में मौसक सक्रिय है। तीन दिनों में अंबिकापुर में 25 मिमि वर्षा दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मिचौंग का असर खत्म होते ही जिले में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। तापमान में गिरावट दर्ज किए जाएंगे। वहीं घने कोहरे भी छाए रहेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply