Breaking News

अम्बिकापुर,@पीएचडी प्रवेश परीक्षा हेतु प्रश्न बैंक एवं संपर्क कक्षा आयोजित

Share

अम्बिकापुर,06 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोार महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 का प्रश्न बैंक महाविद्यालय के वेबसाइट आरजीपीजीसीएपीयूआर.इन पर उपलध कराया गया है। ज्ञात हो कि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर द्वारा 10 दिसंबर को विभिन्न विषयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित होना है। इसी तारतम्य में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोार महाविद्यालय, अंबिकापुर के मनोविज्ञान विभाग के शिक्षकों डॉक्टर तृप्ति विश्वास एवं ज्योति लकड़ा द्वारा उक्त प्रवेश परीक्षा मनोविज्ञान हेतु प्रश्न बैंक तैयार किया गया है। इसमें मॉडल प्रश्न के रूप में 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों में एवं 30 लघु उारीय प्रश्न सम्मिलित किए गए हैं। इसी तरह स्नातकोार भूगोल विभाग द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों के लिए एक दिवसीय संपर्क कक्षा आयोजित किया गया है। जिसमें छात्रों को प्रश्नों के स्वरूप, संभावित मॉडल प्रश्नों की संख्या का अभ्यास कराया जाएगा। मनोविज्ञान एवं भूगोल में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र नि:शुल्क इसका लाभ उठा सकते हैं। संस्था के प्राचार्य प्रो. रिजवान उल्ला ने इसे महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए कहा कि इससे अवश्य ही संबंधित छात्र लाभान्वित होंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply