अम्बिकापुर,06 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। अनैतिक गतिविधियों होने की आशंका पर सरगुजा पुलिस ने शहर के कबाड़ गोदामों की जांच की गई। गड़बड़ी की आशंका पर एक कबाड़ दुकान को सील कर दिया गया है। वहीं अन्य कबाड़ दुकानों की दस्तावेज की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शहर में अवैध कबाड़ कारोबार काफी तेजी से फल फूल रहा है। अवैध करोबार की आशंका पर एसपी सुनील शर्मा के निर्देश पर एएसपी पुपलेश कुमार, सीएसपी अस्मृतिक राज नाला व एसडीओपी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा शहर के चार कबाड़ दुकानों की जांच की गई। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मिशन चौक, बिलासपुर चौक, खरसिया चौक एवं दरिमा मोड़ स्थित कबाड़ गोदामों की सघन जांच की गई। जांच में संदेहास्पद पाए जाने पर दरिमा मोड़ स्तिथ कबाड़ गोदाम संचालक से पूछताछ किया गया जो संचालक द्वारा उक्त संदेहास्पद कबाड़ के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जो कबाड़ के अवैध, चोरी की होने की आशंका पर वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु संचालक को नोटिस देकर कबाड़ गोदाम को सील कर दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, सहायक उप निरीक्षक कृष्णा कुमार यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक विकाश सिंह, अमित विश्वकर्मा, संजीव चौबे, राहुल सिंह, अतुल शर्मा शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur